रामपुर: लायंस क्लब रामपुर एलिट ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस महोत्सव
देशभक्ति गीतों से गूंज उठा कार्यक्रम
कार्यक्रम की शुरुआत होटल जीनिथ में राष्ट्रीय गान और ध्वज वंदना से हुई। इसके बाद क्लब के सदस्यों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। क्लब अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, सिंचन, अर्चना गोयल, अल्पना खुराना, और प्रीति सिंह ने अपने गीतों से समा बाँध दिया। बच्चों ने देशभक्ति के विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देकर कार्यक्रम को और भी रोमांचक बना दिया। सैजल ने सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए, जिस पर तालियों की गड़गड़ाहट से वातावरण गूंज उठा।
महिलाओं ने हाउजी में मचाया धमाल
महिलाओं ने कार्यक्रम के दौरान हाउजी और अन्य खेलों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जिससे आयोजन में और भी उत्साह भर गया। साथ ही, उपस्थित सभी लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।
क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे
इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह, सचिव मनीष खुराना, कोषाध्यक्ष गौरव जैन, शोभित गोयल, शैलेंद्र गोयल, अथर खान, देवांग गुप्ता, शांतनू शुक्ला, डॉक्टर सुशील शर्मा, राजीव अग्रवाल, आदिश गुप्ता, राम बाबू सक्सेना, एड भीकम सिंह, एडवोकेट जितेंद्र प्रधान, एडवोकेट विनोद कुमार, एडवोकेट विनीत कुमार, राधेश्याम आदि उपस्थित रहे।
About The Author
SHAHBAZ KHAN
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
