अलवर : लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक में बैंक योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई

अलवर : आज, 27 जनवरी 2025 को, लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बैंकों की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कठूमर ब्लॉक की फील्ड ऑफिसर प्रिया चौधरी ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना, कृषि कार्ड आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

फ्रॉड से बचने के उपायों पर चर्चा

कार्यक्रम में लालचंद मीणा (DEO) ने भी उपस्थित ग्रामीणों को बैंक फ्रॉड से बचने के नये तरीके और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी। इस कैंप में लगभग 100-125 ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

मुख्य उपस्थित सदस्य और ग्रामीण भागीदार

इस कार्यक्रम में कठूमर ब्लॉक की प्रिया चौधरी, DEO लालचंद मीणा, जयराम प्रजापत मंच स्टाफ, भवानी देवी (अधिकार सखी), सरोज देवी, वीरवती देवी, पुष्पा देवी, रामादेवी, सविता देवी, कमलेश देवी और अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.