मोदीनगर ब्रह्मपुरी के पास नाले में शव मिलने से मचा हड़कंप

मोदीनगर : थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी कालोनी के पास, नाले में एक अज्ञात व्यक्ति के शव की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक व्यक्ति की जानकारी करने पर चला। कि मृतक सीकरी का रहने वाला है। जिसका नाम अंकुर उम्र 26 वर्षीय पुत्र धरमसिंह है। अंकुर अपने घर से 12 जनवरी से लापता था। और जिसकी गुमशुदगी मोदीनगर थाने में दर्ज थी। दस दिन बाद अंकुर की डेडबॉडी नाले में मिलने से, परिवार भी हैरत में है। और किसी अनहोनी की आशंका जाता रहे हैं।
वही मोदीनगर पुलिस भी घटना की हर पहलू से जांच कर, इस गुत्थी को जल्द सुलझाने के प्रयासों में जुट गई है। जल्द ही इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश की जाएगी। जिस से मृतक को न्याय मिल सकेगा। और परिवार वालो को अंकुर की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.