14 नवंबर को बाल दिवस केअवसर पर परशुराम चौक पर एक गोष्ठी का आय़ोजन

बदायूं। 14 नवंबर 2023 को अपराह्न 1:00 बजे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती जो कि बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है, इस बाल दिवस केअवसर पर अपराह्न 1:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय निकट परशुराम चौक पर एक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
गोष्टी के उपरांत बदायूं सिविल लाइन स्थित परशुराम अनाथालय में बाल दिवस के उपलक्ष में वहां पर रह रहे 26 अनाथ बच्चों के लिए जिला कांग्रेस कोर कमेटी द्वारा एक-एक ट्रैक सूट वितरित किया जाएगा सूट के साथ ही फल और मिष्ठान का भी वितरण बच्चों में दीपावली के उपलक्ष में किया जाएगा।

गोष्ठी के जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं के प्रवक्ता प्रदीप सिंह एडवोकेट ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों से गोष्ठी में शामिल होने का आग्रह किया। बता दें कि गोष्ठी के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह भी मौजूद रहेंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.