प्रदेश सचिव मणि कपूर का पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी पर गुस्सा, कही ये बात

रामपुर: युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मणि कपूर ने भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मणि कपूर ने कहा कि बिधूड़ी की टिप्पणी से महिलाओं में गुस्सा है और यह उनकी संकुचित मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बिधूड़ी ने अपनी और भाजपा की महिला विरोधी सोच को उजागर किया है।

कपूर ने आगे कहा कि भाजपा नेताओं को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और उन्हें शर्म आनी चाहिए कि वे हमेशा महिलाओं का अपमान करते हैं। प्रियंका गांधी देश की मजबूत आवाज हैं और उनके परिवार की कुर्बानी को देश कभी नहीं भूल सकता। अगर भाजपा ने बिधूड़ी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.