युवा सपा कार्यकर्ता की निर्मम हत्या, देर रात घर लौटते समय हुई हत्या

  • रिपोर्ट: अभिषेक मोदनवाल

कटरा कोतवाली, थाना क्षेत्र: कातिलाना वारदात में 22 वर्षीय सपा कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। यह घटना कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के हरना की गली में देर रात घटित हुई। मृतक युवक की पहचान प्रियांशु ओझा पुत्र सुरेश चंद्र ओझा के रूप में हुई है, जो उसी मोहल्ले का निवासी था।

जानकारी के अनुसार, प्रियांशु ओझा देर रात घर लौटते समय पुरानी रंजिश के चलते दबंगों के निशाने पर आ गया। आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक प्रियांशु का विवाद कई वर्षों से स्थानीय दबंगों से चल रहा था, जो आज उसकी जान का कारण बना।

घटना के बाद परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मृतक के परिजनों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह घटना इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर रही है, और लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिरकार पुरानी रंजिशों का नतीजा इतना खतरनाक क्यों बन गया।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.