योगी सरकार के मंत्री असीम अरुण ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के साथ बिताए अपने अनुभवों को किया साझा

असीम अरुण ने याद किया मनमोहन सिंह के साथ बॉडीगार्ड के रूप में बिताए वक्त को
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार की रात निधन हो गया। इस दुखद समाचार के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित देश के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, योगी सरकार के मंत्री असीम अरुण का एक सोशल मीडिया पोस्ट इस समय चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें उन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के साथ अपने पुराने दिनों को याद किया।

पूर्व पीएम की सुरक्षा में बिताए अपने अनुभवों को किया साझा
असीम अरुण ने अपनी पोस्ट में लिखा, “2004 से लगभग तीन साल तक मैं मनमोहन सिंह का बॉडीगार्ड रहा। एसपीजी में पीएम की सुरक्षा का सबसे अंदरूनी घेरा होता है। मुझे क्लोज प्रोटेक्शन टीम का नेतृत्व करने का अवसर मिला। एआईजी सीपीटी वह व्यक्ति होता है जो प्रधानमंत्री से कभी भी दूर नहीं रह सकता। यदि एक ही बॉडीगार्ड रह सकता है तो वह मैं ही होता था।”

मनमोहन सिंह के साथ परछाई की तरह बिताए समय को किया याद
असीम अरुण ने कहा कि उनका काम प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए हमेशा उनके साथ रहना था, जैसे उनकी परछाई की तरह। उन्होंने अपने उस वक्त की जिम्मेदारी और अनुभवों को साझा करते हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.