रामपुर: यातायात टीम ने विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को यातायात के नियमों के बारे में दी जानकारी

आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी यातायात महोदय के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक यातायात व उप निरीक्षक यातायात की यातायात टीम ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यातायात नवंबर माह के अवसर पर विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को यातायात के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।

इस दौरान प्रधानाध्यापक श्री पीयूष जी व शिक्षक गण मौजूद रहे, इसी के क्रम में टांडा, शाहाबाद, मिलक,बिलासपुर में उप निरीक्षक गणों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में विभिन्न स्कूलों में छात्र व छात्राओं को वाहन चालकों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया गया ।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.