बदायूं सांसद आदित्य यादव ने संसदीय कार्य मंत्री से मुलाकात की
मझिया के बुद्ध विहार में हुई घटनाओं को लेकर की न्याय की अपील
बदायूं : बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने आज भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजुजू से मुलाकात की। इस दौरान सांसद आदित्य यादव ने मंत्री को बदायूं स्थित ग्राम मझिया के सम्राट अशोक पर्यटक स्थल, बुद्ध विहार और सूर्यकुण्ड में हुई घटनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वहां भगवान बुद्ध की प्रतिमा तोड़ी गई और स्थान पर कब्जा करने की कोशिश की गई। इसके अलावा, उन्होंने बौद्ध भिक्षुओं को सम्मान के साथ पुनः बुद्ध विहार में स्थापित करने की मांग की।
सांसदों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
इस गम्भीर घटना के संदर्भ में सांसद आदित्य यादव ने मंत्री से न्याय और निष्पक्ष कार्यवाही की अपील की। इस मुलाकात में समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेन्द्र यादव (आजमगढ), नीरज मौर्य (आवलां लोकसभा क्षेत्र) और देवेश शाक्य (एटा लोकसभा क्षेत्र) भी उपस्थित थे।
