रामपुर: जब चेकिंग के दौरान वैगनआर कार में दिखा धुंआ…पुलिस ने बचाई दंपती की जान…

यूपी के रामपुर पुलिस की सजगता और पैनी नजर के कारण आज एक दंपती की जान बाल बाल बच गई। दरअसल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी यातायात के मार्गदर्शन में प्रभारी यातायात व ट्रैफिक पुलिस ने बरेली गेट पर यातायात नवंबर माह के दृष्टिगत चैकिंग कर रहे थे तभी उन्हें बरेली गेट से मालगोदाम तिराहे की तरफ आ रही एक वैगनआर कार में धुआं उठता दिखायी दिया।
प्रभारी यातायात व ट्रैफिक पुलिस ने बिना समय गवाये गाड़ी को रोका गया व गाड़ी के अन्दर बैठे चालक विनोद व उनकी पत्नि को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया और गाड़ी को आग लगने से बचा लिया।
उनकी इस सजगता से विनोद और उनकी पत्नी की जान बच गई। उन्होंने ने यातायात रामपुर पुलिस को धन्यवाद दिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.