दरबार साहिब के बाहर सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला, दल खालसा के नारायण सिंह चोड़ा ने चलाई गोली

अमृतसर: श्री हरमंदिर साहिब के बाहर आज सुबह एक जानलेवा हमला हुआ, जिसमें पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को निशाना बनाया गया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे सुखबीर सिंह बादल जब दरबार साहिब के बाहर सेवा कर रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी। हालांकि, सुखबीर सिंह बादल इस हमले में पूरी तरह से सुरक्षित रहे।

पुलिस के मुताबिक, गोली दल खालसा संगठन से जुड़े नारायण सिंह चोड़ा ने चलाई थी, जिसे घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया है। एडीसीपी हरपाल सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उसकी पहचान दल खालसा के सदस्य के रूप में हुई है। पुलिस को पहले ही इस शख्स पर शक था कि वह ऐसी किसी घटना को अंजाम दे सकता है, इसलिए उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी।

पुलिस अब इस हमले के कारणों की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने हमला क्यों किया और क्या इसके पीछे किसी विशेष साजिश का हाथ था।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.