खुले में शौच कर रहे युवक के पीछे फोड़ा पोटाश बम, नाजुक जगह की हालत गंभीर

फरीदाबाद में एक युवक के साथ हैरान करने वाली घटना घटी। थाना मुजेसर सेक्टर-22 की एक कॉलोनी में शौच कर रहे युवक पर कुछ लोगों ने लोहे के पाइप में पोटाश भरकर बम फोड़ दिया। इससे युवक के गुदा द्वार में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे यह देखा जा सकता है कि लोगों के बीच संवेदनशीलता कितनी कम हो गई है।

फरीदाबाद के थाना मुजेसर के तहत सेक्टर-22 स्थित एक कॉलोनी में शौच कर रहे युवक के पीछे कुछ लोगों ने लोहे के पाइप में पोटाश भरकर फोड़ दिया।

युवक के नाजुक अंग जख्मी
इससे युवक का गुदा द्वार जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि मौके पर आठ युवकों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया और फिर वहां से फरार हो गए।

पीड़ित बीके अस्पताल में भर्ती
जख्मी होने पर युवक को बादशाह खान नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस जांच कर रही है।

फरीदाबाद में कई जगहों पर पोटासियम पाउडर सरेआम बिक रहा हैं जिस तरफ फरीदाबाद प्रशासन को ध्यान देना चाहिए

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.