Mirzapur news: जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दी मतदान तिथि परिवर्तन की जानकारी

मिर्जापुर, 06 नवम्बर 2024 – जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मतदान की तिथि में परिवर्तन की सूचना दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अब 13 नवम्बर 2024 के बजाय मतदान 20 नवम्बर 2024 को होगा।

उन्होंने बताया कि मतगणना प्रक्रिया पूर्व निर्धारित तिथि 23 नवम्बर 2024 को ही सम्पन्न होगी। बैठक में उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान तिथि परिवर्तन की जानकारी देंगे और पर्ची पर नई तिथि 20 नवम्बर की मुहर लगाकर वितरित करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे भी अपने स्तर से मतदाताओं को मतदान तिथि में बदलाव की जानकारी दें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.