UK के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और अमेरिका के भारत में राजदूत एरिक गार्सेटी ने हर्षोल्लास से मनाई दीपावली

लंदन/नई दिल्ली: यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने लंदन स्थित प्रधानमंत्री आवास पर दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया। भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ मिलकर दीप जलाए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय मूल की संस्कृति और पर्वों को ब्रिटेन में बढ़ावा देने के प्रति आभार व्यक्त किया।

वहीं, भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने भी पूरी तैयारी के साथ दीपावली का जश्न मनाया। गार्सेटी ने रंगोली सजाई, दीप जलाए और भारतीय रीति-रिवाजों का पालन करते हुए इस पर्व का आनंद लिया। भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी विशेष रुचि को व्यक्त करते हुए उन्होंने इसे “प्रकाश का पर्व” बताते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.