मीरापुर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

मीरापुर में महिलाओं को जागरूक करने के लिए पुलिस का अभियान जारी

मीरापुर।  मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को किसान सेवा केंद्र में महिलाओं को बताया गया कि किस तरह से अपनी सुरक्षा करनी है। जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर पर बात कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। महिला कांस्टेबल रेनू ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों के प्रति सभी को संवेदनशील होकर कार्य करना चाहिए किसी भी तरह की परेशानी या उत्पीड़न होने पर 1090 पर काल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। एकता ने भी महिलाओं को सुरक्षा संबंधित कई सुझाव दिए। एसआई सर्वेश सिंह,एसआई बिजेन्दर शर्मा,महिला कांस्टेबल रेनू, सुषमा,अलका, अर्चना,मीरापुर मेन बाजार मे सोमवार को मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया। साथ ही महिला पुलिसकर्मियों द्वारा सरकार द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं की जानकारी दी गई। क़स्बा इंचार्ज देवपाल सिंह ने कहा कि अगर कोई अराजक तत्व या अन्य व्यक्ति आपको परेशान करता है तो तुरंत 112, 1090 या थाने के सीयूजी नंबर पर फोन कर सूचना दें। सूचना मिलने के 10 मिनट में पुलिस आप के पास मदद के लिए मौजूद रहेगी। महिला कांस्टेबल रेनू व एकता ने कहा कि नारी सुरक्षा तथा नारी सम्मान के लिए पुलिस सजग है। महिलाओं को भी अधिकारों के प्रति सजग होना होगा। इस दौरान महिलाओं-बच्चियों में हैंडबिल प्रदान किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.