मिशन शक्ति फेज-5 के तहत 90 दिवसीय विशेष आत्मरक्षा शिविर का आयोजन, रामपुर में महिला सशक्तिकरण पर जोर

रामपुर: मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत 90 दिवसीय विशेष अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जागृति मदान धीगड़ा ने किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आत्मरक्षा शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्रों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना था। इस अवसर पर प्राध्यापकों ने महिलाओं को आत्मरक्षा के महत्त्व पर जागरूक किया और उन्हें प्रोत्साहित किया कि वे अपनी सुरक्षा के लिए सशक्त बनें।

इस कार्यक्रम में डॉ. मीनाक्षी गुप्ता, डॉ. अजीत रानी, डॉ. साक्षी त्यागी, डॉ. नेहा नागपाल, डॉ. मुजाहिद अली, डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. राजेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

मिशन शक्ति कार्यक्रम, सरकार का एक महत्वाकांक्षी अभियान है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.