राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य कर रही भाजपा: आकाश सक्सेना

रामपुर। शहर विधायक आकाश सक्सेना (Akash Saxena)ने कहा कि भाजपा राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं में उच्च संस्कारों का प्रवाह पार्टी को विशेष बनाता है। कहा कि ऐसे श्रेष्ठ राजनीतिक दल के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराया है। इन दिनों भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। जिसमें दूसरे चरण में सक्रिय कार्यकर्ता बनाने का कार्य चल रहा है। सोमवार को भाजपा(BJP) के जिला महामंत्री अशोक विश्नोई ने शहर विधायक आकाश सक्सेना के रामपुर सेवक कार्यालय पर जाकर उनकी सदस्यता का नवीनीकरण करते हुए उन्हें भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता बनाया। इस मौके पर आकाश सक्सेना ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(cm yogi adityanath) के नेतृत्व में सरकार नित्य राष्ट्रोत्थान के कार्य में लगी हैं। जिसकी प्रेरणा भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता और देश की महान जनता है। उन्होंने आहवान करते हुए कहा कि आप सब भी भाजपा से जुड़कर सशक्त राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान दें।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.