दशहरे और दीपावली विषय पर बच्चों ने बनाई सुंदर पेंटिंग्स

लायंस क्लब रामपुर एलिट द्वारा आयोजित किया गया प्रभु प्रसाद सेवा शिविर

रामपुर। लायंस क्लब रामपुर एलीट की पारिवारिक सभा का आयोजन शनिवार शाम 8:00 बजे होटल जीनिथ पर आयोजित की गई। सभा की शुरुआत ध्वज वंदन एवं राष्ट्रगान से की गई उसके बाद अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह द्वारा सभी से दशहरे एवं दीपावली से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए जिसका सही जवाब देने वाले सदस्य और बच्चों को गिफ्ट दिए गए। दशहरे अथवा दीपावली पर सुंदर सी पेंटिंग बच्चे अपने घर से बनाकर लाये सबसे सुंदर पेंटिंग को पुरस्कार दिया गया। उसके बाद बच्चों ने गेम और महिलाओं ने हाउजी का आनंद लिया। इस बार की सभा में सभी बच्चों में त्यौहार पर विशेष उत्साह देखने को मिला।

क्लब में दो नए सदस्य भीकम सिंह यादव और राम बाबू सक्सेना को फूल मालाएं पहनाकर और गिफ्ट देकर का सम्मानित किया गया। इतवार की दोपहर 12 बजे से होटल जीनत पर क्लब द्वारा आयोजित स्थाई कार्यक्रम के तहत दूसरा प्रभु प्रसाद सेवा शिविर का आयोजन क्लब के सचिव मनीष खुराना द्वारा किया गया जिसमे लगभग 800 से ज्यादा लोगों ने भोजन प्राप्त किया। इस मौके पर गौरव जैन, शैलेंद्र गोयल, राजीव अग्रवाल, एडवोकेट विनोद कुमार, एडवोकेट विनीत कुमार, एडवोकेट जितेंद्र प्रधान, राधे श्याम, आदिश गुप्ता, अथर खान, शोभित गोयल, देवांग गुप्ता, मुकुल अग्रवाल, शिव शंकर, डॉक्टर सुशील शर्मा आदि मौजूद रहें।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.