देश भर से राम चरण धूलि को एकत्रित कर, संपूर्ण रामायण में प्रदर्शनी लगाएगी सक्षम फाउंडेशन

नई दिल्ली। जनहित और विश्व मानवता को समर्पित प्रतिष्ठित संस्था सक्षम फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया दिल्ली सभागार में प्रेस संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष उन्तक गोयल, संयोजक प्रशांत गुप्ता और मार्गदर्शक राजीव पाठक ने बताया आगामी 9, 10 व 11 अक्टूबर को आधुनिक, अदभुत ऐतिहासिक श्रीरामलीला, संपूर्ण रामलीला का मंचन किया जाएगा। जिसमें संतों विद्वानों के सानिध्य में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सहित बड़ी संख्या में विशिष्ट लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि धर्म संस्कृति सुरक्षित है तभी तक राष्ट्र और देशवासी सुरक्षित है। चेयरमैन आकाश गुप्ता ने सभी को रामलीला देखने के लिए आमंत्रित किया और बताया कि यह मंचन इसलिए सभी अन्य रामलीलाओं के मंचन से अलग है क्योंकि इसमें हमारी भारतीय धरोहर को संरक्षित करने की प्रतिबद्धता के तहत, राम वन गमन पथ की विशेष प्रदर्शनी लगाया जाएगा। इसमें भगवान श्रीराम की अयोध्या से लंका तक की यात्रा के महत्वपूर्ण स्थानों को प्रदर्शित किया जाएगा और सबसे मुख्य इन पवित्र स्थलों से चरण धूलि भी एकत्र की गई है जिससे लोग इसकी आध्यात्मिक अनुभूति कर सकें। प्रेस कॉन्फ्रेंस को प्रशांत गुप्ता, सुशील मित्तल, अमित अग्रवाल, विजय बंसल, सुमित गुप्ता, रवि बंसल, कुनाल गुप्ता, योगेश गोयल और संस्था के कई अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.