नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘गांधी दर्शन की प्रासंगिकता’ पर विचार गोष्ठी आयोजित

बदायूं: नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘वर्तमान परिदृश्य में गांधी दर्शन की प्रासंगिकता’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर आशीष कुमार सक्सेना ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस गोष्ठी का संयोजन प्रोफेसर मनवीर सिंह के नेतृत्व में हुआ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए, जिनमें प्रमुख रूप से कुमारी राशि, गरिमा गौतम, दृष्टि और देव गुप्ता शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विक्रांत उपाध्याय ने किया।

प्राचार्य प्रो. आशीष कुमार सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी जी का दर्शन आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना पहले था। उन्होंने अहिंसा और सत्य की अवधारणा को आज के समय में भी महत्वपूर्ण बताया। प्रो. मनवीर सिंह ने कहा कि गांधी जी का दर्शन विशेष रूप से अर्थव्यवस्था, शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में अत्यधिक प्रासंगिक है। उनके विचारों के आधार पर भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।

कार्यक्रम में डॉ. जीवन कुमार, एम.एम. फरशोरी, प्रदीप चौरसिया और डॉ. निहारिका रस्तोगी जैसे प्राध्यापकों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.