रामपुर: गांधी जयंती पर सैदनगर ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

रामपुर: गांधी जयंती के अवसर पर सैदनगर ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल घाटमपुर में इंचार्ज प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान और गांधी जी का प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम” सभी ने मिलकर गाया।

इस अवसर पर बच्चों ने महापुरुषों की वेशभूषा धारण की और गांधी जी, लाल बहादुर शास्त्री, भारत माता, जवाहरलाल नेहरू, भीमराव अंबेडकर, रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद आदि की झांकी प्रस्तुत की। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक कार्यक्रमों ने सभी का दिल जीत लिया।

गांधी समाधि पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह के दौरान भी इसी झांकी का प्रदर्शन किया गया, जिसे सभी ने एक स्वर में सराहा। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर कंपोजिट स्कूल घाटमपुर का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.