कछवां में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को किया सम्मानित

आज दिनांक 30 सितम्बर 2024 को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा कछवां के पं. रामकिंकर उपाध्याय विद्यापीठ के सभागार में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे।

मुख्य अतिथि ने उपस्थित किसानों को राज्य और केंद्र सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कई लाभार्थियों को सम्मानित भी किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने पूर्व सरकारों और वर्तमान योगी सरकार की तुलना करते हुए बताया कि योगी सरकार ही किसानों की सच्ची हितैषी है।

सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, अनिल राजभर, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, छानबे विधायक रिंकी कोल, और मझवां की पूर्व विधायक सुचिस्मिता मौर्या ने भी किसानों को संबोधित किया।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी अतिथियों का सम्मान किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.