रामपुर पुलिस के 6 अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

30 सितंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा पुलिस कार्यालय में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 6 पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इन अधिकारियों ने अपनी नियुक्ति के दौरान पत्रावलियों के निस्तारण को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न किया, जिसके लिए उन्हें उच्च अधिकारियों द्वारा सराहा गया।

सम्मानित पुलिसकर्मी:

निरीक्षक राजीव कुमार
मुख्य आरक्षी मौ0 नाजिश
मुख्य आरक्षी नितिशपाल
मुख्य आरक्षी आबिद अली
मुख्य आरक्षी लवकुश कुमार
मुख्य आरक्षी जयवीर सिंह
इन पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पूर्ण मनोयोग और लगन के साथ कुशलतापूर्वक निर्वहन किया, जिससे न केवल पुलिस विभाग की छवि उज्जवल हुई, बल्कि जनपद रामपुर पुलिस की प्रतिष्ठा भी बढ़ी।

उनकी सराहनीय सेवाओं को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उत्साहवर्धन के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.