रामपुर की थाना कोतवाली पुलिस ने नकबजनी के आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया कीमती माल बरामद किया है। चोरी के सामान में आईफोन, घड़ियां, सोने की चूड़ियां, और नकद शामिल हैं। साथ ही पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक 12 बोर का तमंचा और एक नाजायज चाकू भी बरामद किया है।
आपको बता दे मौहल्ला बाग छोटे साहब निवासी बिलाल अजहर खां के घर में अज्ञात चोरों ने 27 सितंबर 2024 की रात को घुसकर 20 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल (आईफोन 15 प्रो मैक्स, आईफोन 4एस, ब्लैकबेरी वोल्ट), तीन घड़ियां, और चार सोने की चूड़ियां (कीमत लगभग 2,50,000 रुपये) चोरी कर लीं। चोरी की सूचना पर थाना कोतवाली में 28 सितंबर 2024 को एफआईआर दर्ज की गई। वहीं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधी विरोधी अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी गिरजेश बहादुर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई। इसके बाद 29 सितंबर 2024 को पुलिस ने दोनों आरोपियों मे फातिर खान और ताहिर मिया को मोरी गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
जिसमें बरामदगी गिरफ्तारी के दौरान की गई, पुलिस ने फातिर खान के पास से एक 12 बोर का तमंचा, एक आईफोन 4एस, एक ब्लैकबेरी वोल्ट, दो सोने के कंगन और एक घड़ी बरामद की है। ताहिर मिया के पास से एक आईफोन 15 प्रो मैक्स, एक नाजायज चाकू, और दो सोने के कंगन बरामद हुए है । इनकी कुल कीमत लगभग 2,50,000 रुपये आंकी गई है, अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। साथ ही, इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत शस्त्र अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
