मोदी देश की 70 साल पुरानी बीमारी को ठीक करने के लिए कर रहे काम : मनजिंदर

कांग्रेस ने धर्म के नाम पर हिन्दू मुस्लिमों को आपस मे लड़वाकर मरवाया

सिकन्दराबाद । भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव का प्रथम बार नगर आगमन पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। शनिवार को भाजपा राष्ट्रीय सचिव सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा का क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने लुहारली टोल प्लाजा पर फूलमालाएं पहनाकर कर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद दनकौर तिराहे पर पूर्व नगर अध्यक्ष पिंकी बोहरा के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की 70 साल पुरानी बीमारी को जड़ से ठीक करने के लिए दिन-रात काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि देश को 75 साल आज़ाद हुए हो गए।

पीछे मुड़ कर देखो तो धर्म जात-पात के नाम लोगों को मरवाया गया था लेकिन अब पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नितदिन प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। कहा कि कांग्रेस ने धर्म के नाम पर हिन्दू मुस्लिमों को आपस मे लड़वाकर मरवाया था लेकिन भाजपा बिना भेदभाव के सबको साथ लेकर चलने का काम कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग कहते है की सरकार अपने वायदे पूरे नही कर रही है। हमने कहा था मंदिर वही बनाएंगे और तारीख भी बताएंगे। भाजपा ने अपना वायदा पूरा किया। अब राम मंदिर भी बन रहा है और तारीख भी निश्चित हो गई है। वही , क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि देश प्रदेश मोदी योगी के कुशल नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित , सुरेशचंद शर्मा , तरसेराम गुर्जर , सोनू शर्मा , आकाश लाला , रविन्द्र शर्मा , पिंकी बोहरा , जयराम चोपड़ा, गौरव चोपड़ा, राम चोपड़ा, देव चोपड़ा, श्याम बोहरा, रिक्की सिंह, स.सतेंद्र सिंह, नरेंद्र सैनी,घनश्याम सैनी आदि मौजूद रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.