जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया “थाना समाधान दिवस”

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना सिविल लाइन एवं थाना बिनावर पर सुनी फरियादियों की समस्याएं

बदायूँ। जनपद बदायूँ के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया । जिसमें आज थाना सिविल लाइन व थाना बिनावर पर मनोज कुमार जिलाधिकारी बदायूँ डॉ0 ओपी सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाने पर शिकायत लेकर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया। और कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए सम्बंधित को निर्देशित दिया। साथ ही निर्देश दिया कि ज़मीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमें संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण करें। जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके।

इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानों पर समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना।
इसके बाद मनोज कुमार जिलाधिकारी बदायूँ एवं डॉ0 ओ0पी0 सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली तथा जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने व साफ सफाई आदि के सम्बन्ध मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.