नगर पालिका ने अवैध निर्माण से बनी सात दुकानें ध्वस्त, शहर के अन्य दुकानदारों में हलचल

रामपुर: नगर पालिका ने बिलासपुर गेट स्थित लोटस मैरिज हॉल पर सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई की। अवैध तरीके से बनाई जा रही सात निर्माणाधीन दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान योगी बाबा का बुलडोजर चलाकर दुकानों को तोड़ा गया।

नगर पालिका ने कहा कि ये दुकानें सरकारी जमीन पर बिना अनुमति के बनाई जा रही थीं, जो नियमों का उल्लंघन है। इस कार्रवाई से शहर के अन्य दुकानदारों में हलचल मच गई है, जो अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन की सख्ती का संकेत है।

यहां देखें वीडियों-

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.