मंगल मूर्ति हैं भगवान श्रीगणेश : संजीव

-धार्मिक अनुष्ठान के बाद विराजे गणपति बप्पा मोरया

उझानी : कछला रोड स्थित नझियाई मुहल्ले में गणेश चतुर्थी पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ वेदमंत्रोच्चारण कर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण कर विघ्नहर्ता गणपति बप्पा मोरया भगवान श्री गणेश की स्थापना कराई। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश मंगल मूर्ति हैं, बुद्धि के देवता हैं, इनकी आराधना से विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं । उमाशंकर शर्मा पत्नी इंद्रावती शर्मा मुख्य यजमान के रूप में रहे। पुष्पा देवी शर्मा, रिंकू शर्मा, चेतन शर्मा, चंचल कश्यप, नीलू शर्मा ने भगवान श्री गणेश का मनभावन श्रृंगार कर पूजन किया और मेवा-मिष्ठान का भोग लगाया। मातृ-शक्तियों और देवकन्याओं ने विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की सुसज्जित प्रज्ज्वलित दीपकों और घंटे घड़ियालों के साथ भव्य आरती की। गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। इस मौके पर रिंकू शर्मा, जूही शर्मा, मोहित शर्मा, ट्विंकल, नितिन शर्मा, गोलू, मनु शर्मा, श्रद्धा शर्मा, पुष्पा देवी शर्मा आदि मौजूद रहीं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.