उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष की अगुवाई में निकाला गया कैंडल मार्च

रामपुर: पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलत्कार और हत्या की घटना के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा व उत्तर प्रदेश पश्चिम जोन प्रदेष अध्यक्ष भारती त्यागी के अहवान पर कांग्रेस महिला मोर्चा की नगराध्यक्ष शमनाज बी की अध्यक्षता में केन्डल मार्च का आयोजन किया गया, जिसमें जिले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ चड़ कर भाग लिया।

पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलत्कार और हत्या की घटना देश में महिलाओं के प्रति बड़ते अपराध को दर्शाता है व इससे प्रतीत होता है कि देश में काम काजी महिलाऐं बिलकुल सुरक्षित नही है और आये दिन देश के किसी न किसी भाग में काम काजी महिलाओं के प्रति अपराधिक घटनाऐं घट रही हैं और पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलत्कार और हत्या की घटना अत्यंत निंदनीय है। राज्य सरकारों व केन्द्र सरकार को काम काजी महिलाओं की सुरक्षा के लियें कढ़े कदम उठाना चाहियें, जिससे भविष्य में महिलाओं के प्रति हो रही आपराधिक घटनाऐं न हों। इस विषय पर केन्द्र सरकार व राज्य सरकार मुकदर्षक बनी हुई है। केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा घटना
के लियें अस्पताल प्रशासन व ज़िम्मेदार अधिकारीयों पर कार्यवाही भी होना चाहिये।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.