पश्चिम बंगाल में महिला चिकित्सक के न्याय के लिए निकाला कैंडल मार्च

राष्ट्रीय महिला एकता संघर्ष संगठन के तत्वाधान में पश्चिम बंगाल में महिला चिकित्सक के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान 2 मिनट का मौन रखकर पीड़िता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और न्याय की मांग की गई।

इस अवसर पर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष तीशा गोस्वामी, कोषाध्यक्ष रेखा चौधरी, मेरठ जिले से जोगेंद्र, सविता (भारतीय जनता पार्टी) सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने एकजुट होकर इस घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

कैंडल मार्च में उपस्थित लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे इस लड़ाई में मजबूती से खड़े रहेंगे और महिला चिकित्सक को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.