रामपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीर खालसा सेवा समिति ने कुष्ठ आश्रम और मलिन बस्तियों में किया फलों का वितरण

रामपुर: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वीर खालसा सेवा समिति की ओर से जिला अस्पताल, कुष्ठ आश्रम और मलिन बस्तियों में फलों का वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा, “आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस को खुशी के साथ मना रहा है और हमें भारतीय होने पर गर्व है। इसी उपलक्ष्य में फलों का वितरण किया गया है।”

इस विशेष मौके पर सरदार निर्मल सिंह, सेवा सिंह, मनजीत सिंह, अमनदीप सिंह, कुलविंदर सिंह और मंत्री सिंह भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियों को जरूरतमंदों के साथ बांटते हुए सेवा का संदेश दिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.