रामपुर नगर पालिका क्षेत्र में इंटरलॉकिंग की धंसी सड़क

रामपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 40 बगीचा ऐमना के चार स्थानों की इंटरलॉकिंग सड़क धंस गई, जिससे जगह-जगह काफी गहरे गड्ढे हो गए। सड़क धंसने से मोहल्लेवासियों में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर तुरंत ही नगर पालिका, जल निगम के अधिकारी और सभासद मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि लोगों के आगे बने सीवर चोक है जो पानी सीवर में जाना चाहिए वह न जाकर बल्कि सड़क के नीचे सतह पर आ रहा है। इसी वजह से सड़क धंसी है। सड़क को सही कराए जाने के लिए जल निगम और पालिका के निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मजदूरों को लगाया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.