सरकारी शिक्षक पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप

अंबेडकर नगर के सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटात माजीसा गांव से एक गंभीर खबर सामने आई है। माजीसा गांव की निवासी नीरज देवी, जो कि शौचालय पर कार्यरत हैं, ने एक सरकारी शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोपी शिक्षक का नाम राजेश मास्टर है, जो खुद को भीम आर्मी का नेता भी बताता है और आसमान पट्टी गांव का निवासी है।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि राजेश मास्टर ने उनके साथ जोर-जबरदस्ती की, जिसमें उनकी कुछ वस्त्र भी फट गए। किसी प्रकार महिला ने अपनी जान बचाई और सम्मनपुर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अब यह देखना होगा कि आरोपित के खिलाफ क्या कानूनी कार्रवाई की जाती है और पीड़ित महिला को न्याय मिलता है या नहीं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.