Faridabad: ट्रैक्टर ने तीन साल के बच्चे को कुचला, मौत; बहन की हालत गंभीर

Faridabad Accident News बुआ-पाली रोड पर ट्रैक्टर ने तीन साल के बच्चे अभय को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी छह साल की बहन भी ट्रैक्टर के चपेट में आ गई थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे अस्पताल में भर्ती

फरीदाबाद। डबुआ-पाली रोड पर ट्रैक्टर ने तीन साल के बच्चे अभय को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी छह साल की बहन भी ट्रैक्टर के चपेट में आ गई थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बच्चों का पिता नन्हे कबाड़े के गोदाम में काम करता है। मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया था। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम बीके अस्पताल में कराया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.