कांवड़ यात्रा के दौरान कैडेट्स ने भोलों के साथ पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनोद वैशाली एवं अधिशासी अधिकारी नरेन्द्र मोहन मिश्र ने किया सम्मानित

मोदीनगर। यातायात नियंत्रण एवं आवागमन व्यवस्था में प्रशासन का लगातार सहयोग कर रहे 35 यू पी वाहिनी एन सी सी मोदीनगर के डा के एन मोदी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज मोदीनगर के एन सी सी कैडेटस ने, मोदी कॉलेज के एन सी सी अधिकारी प्रवीण जैनर के नेतृत्व में, यातायात नियंत्रण के साथ साथ कांवडियों के साथ पौधारोपण कर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनोद वैशाली, अधिशासी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्र, नगर पालिका सभासदगण एवं मौदी कॉलेज के एन सी सी अधिकारी प्रवीण जैनर ने कैडेट्स एवं कांवड़ियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया और सभी को इस दौरान पौधारोपण कर अपने पर्यावरण को संरक्षण रखने के लिए प्रेरित किया। विदित हो कि कांवड़ यात्रा के दौरान एन सी सी कैडेट्स, पालिका के पूर्व कार्यालय अधीक्षक कुंज बिहारी वशिष्ठ एवं नगर पालिका परिषद के साथ मिलकर गत दो वर्ष से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का कार्य कर रहे है ताकि सभी भोले अपने अपने गणतव् पर जाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करे।

कांवड़ यात्रा के दौरान एन सी सी कैडेटस द्वारा यातायात नियंत्रण एवं कांवडियों को सुरक्षित निकालने में मदद करने के क्रम में कैडेट्स की लगन, निष्ठा, अनुशासन एवं कार्य की, समाज के लोगों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा काफ़ी सराहना की गई। इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनोद वैशाली अधिशासी अधिकारी नरेन्द्र मोहन मिश्र एवं पालिका के सदस्यों ने मिलकर एन सी सी अधिकारी प्रवीन जैनर एवं उपस्थित कैडेटस को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रशासन का सहयोग करने के लिए एन सी सी कैडेट्स कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुँचाने में एवं लोगों की सुरक्षा के लिए यातायात नियंत्रण एवं प्रशासनिक व्यवस्था में सहयोग के लिए शहर के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने कैडेट्स के इस कार्य की तारीफ़ करते हुए उन्हें राष्ट्र के भावी नागरिक की संज्ञा दी तथा राष्ट्र निर्माण कार्यों में सहयोग देने के लिए कहा।मोदी कॉलेज के एन सी सी अधिकारी प्रवीण जैनर ने बताया कि 70 एन सी सी कैडिटस शहर में विभिन्न चौराहों एवं कटों पर स्वैच्छिक रूप से अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। एन सी सी के इस कार्य के लिए सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी राष्ट्र निर्माण के कार्यों में योगदान देने के लिए आगे आने हेतु प्रेरित किया।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.