महान शिव भक्त रावण की अच्छाइयों से हमे सीख लेनी चाहिए – ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा

ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा के नेतृत्व में रावण मंदिर मे विशेष पूजा अर्चना

बदायूं। अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा एवं भगवान परशुराम चौक स्थापना सेवा समिति के तत्वाधान में अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष एवं ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा के नेतृत्व में दशहरा के पर्व पर रावण मंदिर में भगवान शिव एवं महान शिव भक्त रावण की विशेष पूजा अर्चना की गई।इससे पूर्व मंदिर मे ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा ने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अरविन्द कांत के साथ रामलीला बदायूं मे रावण का किरदार निभाने वाले रावण के स्वरुप का तिलक कर माला पहनाकर एवं पटका पहनाकर आरती की।
अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं अमन मयंक शर्मा , पंडित यशोमोहन शर्मा एवं शशिकांत रावत ने भगवान शिव एवं रावण का षोडशोपचार पूजन किया एवं मंत्र जाप किया। इसके उपरांत भगवान शिव को समर्पित हवन का आयोजन कर रावण एवं भगवान शिव की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।पंडित अमन मयंक शर्मा ने रावण रचित शिव तांडव स्त्रोत का पाठ एवं गायन कर दशहरा पूजन सम्पूर्ण किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष एवं भगवान परशुराम चौक स्थापना सेवा समिति के अध्यक्ष पं अमन मयंक शर्मा ने कहा कि रावण जैसा शिव भक्त चारों युगों में पैदा नही हुआ। प्रत्येक मनुष्य को रावण की विद्दान्ता,उनकी शिव भक्ति एवं अच्छाइयों से सीख लेनी चाहिए।गौरव पाठक ने कहा कि रावण ने भगवान शिव की सर्वश्रेष्ठ स्तुति शिव तांडव स्त्रोत की रचना कर शिव भक्ति को एक नया आयाम दिया।

ज्योतिषाचार्य यशोमोहन शर्मा एवं शशिकान्त रावत ने कहा कि रावण महाज्ञानी,परम प्रतापी एवं तेजस्वी थे।रितेश उपाध्याय ने कहा कि प्रत्येक शिव भक्त को रावण से भगवान शिव की असीम भक्ति करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। अंत मे ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा ने रावण द्वारा रचित शिव तांडव स्त्रोत का पाठ कर दशहरा पूजन सम्पूर्ण किया।इस अवसर पर यशोमोहन शर्मा,अरविन्द कान्त,शशिकान्त रावत, कुनाल सक्सेना,गीता शर्मा, ,सुमित शर्मा,शशिकान्त रावत,गौरव पाठक,रितेश उपाध्याय,विभांशु दत्त,अंजलि मिश्रा,रामा देवी सहित दर्जनों शिव भक्त मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.