श्री खाटू श्याम मंदिर के तत्वाधान में आयोजित किया गया शिव भक्तों के लिए सेवा शिविर 

मोदीनगर : हरिद्वार – गंगोत्री से जल लेकर आ रहे शिव भक्त कावड़ियों के लिए दिल्ली – हरिद्वार मुख्य मार्ग पर श्री खाटू श्याम मंदिर – श्री शिव दुर्गा मंदिर के सामने – मोदीनगर नार्थ रैपिड रेल स्टेशन के निकट श्री श्याम मित्र मंडल ( रजि.) के तत्वाधान में कांवड़ सेवा शिविर एवं भंडारे का नगर पालिका परिषद मोदीनगर के पूर्व अध्यक्ष एवं श्री श्याम मित्र मंडल (रजि.) के संरक्षक माननीय पंडित राम आसरे शर्मा जी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ आयोजन किया गया ।

जिसमें सभी शिव भक्त कांवड़ियों के लिए मेडिकल सुविधा एवं भोजन प्रसादी की सम्पूर्ण व्यवस्था की गई । श्री राम आसरे शर्मा जी ने बताया के प्रति वर्ष श्री श्याम मित्र मंडल के माध्यम से शिव भक्त कांवड़ियों के लिए भंडारे एवं विश्राम की सम्पूर्ण व्यवस्था की जाती है और आगे भी आने वाले समय मे ये व्यवस्था ऐसे ही निरंतर चलती रहेगी। इस अवसर पर श्री श्याम मित्र मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.