रामपुर ब्रेकिंग: रामपुर में दो बसों की भिडंत में यात्री ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत

सावन माह के चलते रूट वन वे होने के दौरान रोडवेज बस वोल्वो से जाकर भिड़ी, वोल्वो ड्राइवर सहित 3 की मौक़े पर मौत, 49 घायल

रामपुर। रामपुर जिले की मिलक तहसील क्षेत्र के हाइवे पर सोमवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे रोडवेज बस और एक प्राइवेट बस की आमने सामने भिड़ंत हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के परखच्चे उड़ गए। दोनों बसों में सवार करीब 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। जिनमें चार की मौके पर ही मौत हो गयी,जबकि 49 से ज्यादा घायल हो गए। पांच बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर रामपुर डीएम जोगिंदर सिंह, रामपुर एसपी विद्यासागर मिश्र, रामपुर एडिशनल एसपी अतुल श्रीवास्तव, सीओ आरएस परिहार व कोतवाल धनंजय सिंह मौके पर पहुंचे। दोनो बसों को हाइवे से हटवाया तथा अस्पताल पहुंचकर घायलों की जानकारी ली। वहीं जिला अस्पताल हुए रेफरों को देखने के लिए भी जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों के अनुसार प्राइवेट बस से श्रावस्ति के 60 से ज्यादा यात्री गुरुपूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार स्थित शांति कुंज गए थे। रविवार की रात सभी शांतिकुंज से वापस घर के लिए रवाना हुए थे, रविवार को लखनऊ से रोडवेज बस रवाना हुई थी।जिसमे ज्यादातर यात्री सीतापुर के सवार थे जो कि सभी दिल्ली जा रहे थे। रुट डायवर्जन के कारण प्राइवेट बस रांग साइड आ रही थी। मिलक हाइवे पर स्थित रिलाइंस पेट्रोल पंप के सामने दोनो बसों की आमने सामने टक्कर हो गयी। जिसमे 2 यात्री व एक रोडवेज चालक की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि 49 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। 40 से ज्यादा यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाकी यात्रियों का मिलक के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.