चेयरमैन फात्मा रजा ने नगर पालिका में किया ध्वजारोहण

रिपोर्ट: इन्तजार हुसैन
बदायूं। आज 2 अक्टूबर 2023 को नगर पालिक परिषद बदायूं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के शुभ अवसर पर चेयरमैन फात्मा रजा ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवम पुष्प भेंट कर श्रद्धांजलि दी साथ ही नगर पालिका की गैलरी में लगी महात्मा गांधी जी की प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।
इस मौके पर सभासद श्रीमती प्रेमलता, श्रीमती ममता, श्री नावेद, श्री अरविंद राठौर, श्री छोटे, श्री मोहम्मद अनवर, श्री मोहित सक्सेना, श्री राजीव नारायण, व कार्यालय अधीक्षक रजनीश शर्मा, जेई कृष्ण गोपाल चंद्रा, एई पुष्पेंद्र सिंह, सफाई निरीक्षक, केशव गंगवार, राजीव मलिक, नावेद बाबू के साथ साथ समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

अंत में चेयरमैन फात्मा रजा ने सभी सभासद व सहयोगी का आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.