भारतीय जनता पार्टी रामपुर जिले के जिला प्रभारी चौधरी राजा वर्मा ने बुलाई विशेष बैठक

रामपुर। आज पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, सिविल लाइंस पर भारतीय जनता पार्टी रामपुर जिले के जिला प्रभारी चौधरी राजा वर्मा ने बुलाई विशेष बैठक।। बैठक में जिला पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। आपसी चर्चा करते हुए सभी से उनकी समस्याएं जानी और सभी पदाधिकारी को और जनप्रतिनिधियों को राजा वर्मा ने आश्वासन दिया कि आप लोग चिंता ना करें, आप सभी का पूरा मान सम्मान रखा जाएगा आपको किसी भी तरीके की परेशानी नहीं आने देंगे और प्रशासन से जुड़े किसी भी काम में कोई अर्चन नहीं आएगी, भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान से बढ़कर और कोई दूसरी चीज नहीं, आप सब लोग चिंता ना करें और दिलो जान से भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने में लग जाइए, हमारा कोई भी जनप्रतिनिधि हो, चाहे वह नगर पालिका का वार्ड मेंबर हो, बीटीसी मेंबर हो, जिला पंचायत सदस्य हो, नगर पालिका अध्यक्ष हो, ब्लॉक प्रमुख हो, या फिर संगठन के किसी भी दायित्व पर हो जिला पदाधिकारी हो, मंडल का अध्यक्ष हो, या बूथ का अध्यक्ष ही क्यों ना हो उसकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा।
आप सब लोग भूले नहीं की आप लोगों से ही भारतीय जनता पार्टी है और हम सबको मिलकर रामपुर जनपद पार्टी को और भी मजबूत बनाना है की आने वाले समय में किसी स्तर के चुनाव में हमें हर का सामना न करना पड़े।। जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू की अध्यक्षता में मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता, सुभाष भटनागर, पूर्व विधायक युसूफ अली, जिला महामंत्री हरीश गंगवार, रविंद्र सिंह रवि, सतनाम सिंह, अशोक बिश्नोई, सौरभ पाल लोधी, जिला उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पांडे, मोहन कुमार लोधी, पंकज लोधी, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, जिला मंत्री राजकुमार चौहान, हेमा रानी, ब्लॉक प्रमुख कुलवंत औलख, मोहित सैनी जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चौधरी, टेकचंद गंगवार, कृष्ण अवतार लोधी, वीरपाल पाल, सुखदेव चीमा, दिनेश शर्मा, दुर्गेश गंगवार, अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.