भाजपा ने मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम का किया आयोजन

रामपुर जनपद में भारतीय जनता पार्टी के चल रहे “मतदाता अभिनंदन” कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा चमरौआ के ग्राम सिगनखेड़ा में सफल सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी और जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू ने सम्मानित मतदाताओं व समस्त कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया और कहां भारतीय जनता पार्टी की सीट हम जीत पाए नहीं मगर भारतीय जनता पार्टी आपने समस्त वोटरों को और कार्यकर्ताओं को अपना परिवार समझती है और आप सब मतदाताओं ने हमेशा भारतीय जनता पार्टी का साथ दिया है, हमे आप सब पर भरोसा है, आज भले ही हारे है मगर हम कल जरूर जीतेगे ऐसा मुझे विश्वास है, साथ ही साथ इस लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को अपना बहुमूल्य वोट देने के लिए सभी का बहुत बहुत आभार है, मंच पर विधानसभा संयोजक सौरभ पाल लोधी, जिला उपाध्यक्ष मोहन कुमार लोधी, पूर्व विधायक युसूफ अली, कृष्ण अवतार लोधी, देवेंद्र सिंह चौधरी, अर्जुन रस्तोगी, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, वीरपाल पाल, लालता प्रसाद लोधी, सुखदेव सिंह चीमा, करतार सिंह लोधी, रूप वनस्त, रिजवान अहमद, जगत पाल सिंह, चिंटू कशाप, ओम प्रकाश अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.