रामगंगा नदी के किनारे तोड़े गए घर और दुकान के मालिको को दूसरी जगह मिलेगा स्थान

रामपुर। दिनांक 29/06/2024 को समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉ0एस0टी0हसन जी ने लोक-सभा मुरादाबाद को दी एक नई सौगात.
रामगंगा नदी के किनारे जिन लोगों के घर और दुकान तोड़े जा रहे है उनको मिलेगे दूसरी जगह मकान व दुकान।
समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉ0एस0टी0हसन जी ने मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर साहब से मुलाकात की और उनसे आश्वासन लिया कि जिन लोगों के घर, दुकान वा ऑफिस रामगंगा नदी के किनारे तोड़े जा रहे हैं उनको दूसरी जगह बसाया जाए और जो जैसे तोड़ा है वैसी ही दिया जाए।
मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह जी ने बताया कि रामगंगा नदी के मध्य-धारा से 150 मीटर तक के मकान व दुकान तोड़े जाएंगे जो की नदी के किनारे से 50 मी भी हो सकता है और 100 मी भी।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.