राहुल गांधी ने भारत के हिंदुओं का अपमान किया है- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी

  • रिपोर्ट:  ज्ञानेश वर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी लखनऊ मुख्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संसद में राहुल गांधी ने कहा हिंदू हिंसक और असत्यवादी है.. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत के हिंदुओं का अपमान किया है उन्होंने पुरे भारत के हिंदुओ का अपमान किया है राहुल गांधी को भारतीय संस्कृति के बारे में कोई अनुभव नहीं है। राहुल गांधी हमेशा झूठ बोलते है,ओर जनता को गुमराह करते है।
राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना को लेकर भी गलत बयान दिए है, जिसको रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पूरी तरह से खंडन किया।
राहुल गांधी ने अयोध्या में अधिग्रहण की गई जमीन पर भी गलत बयान दिया है, जो कि पूरी तरह से गलत बयान दिया है। राहुल गांधी को इसका प्रूफ देना चाहिए।बिना सबूत के आरोप लगाना गलत है। आज वह प्रतिपक्ष के नेता है, उनको अपने पद की गरिमा को समझना चाहिए, बिना सबूत के इस तरह की बात सदन में रखना गलत है।

यहां सुनें क्या बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.