महिला की मीठी-मीठी बातों में ऐसा फंसा कंप्यूटर मैकेनिक, चंद महीनों में हुआ कंगाल; आपबीती सुन उड़े हर किसी के होश

हरियाणा के फरीदाबाद में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। एक महिला ने कंप्यूटर मैकेनिक को अपने जाल में फंसाकर बार-बार वसूली की। इसके बाद उसने पैसे देने से मना किया तो महिला ने दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दे डाली। अब पीड़ित ने पुलिस को आपबीती बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है?

फरीदाबाद। लिफ्ट लेकर कंप्यूटर मैकेनिक से मेल-जोल बढ़ाकर एक महिला ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। फिर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसे ऐंठने लगी।

बताया गया कि महिला के इस कृत्य में उसके पति सहित अन्य लोग भी शामिल थे। दो साल तक जब महिला कंप्यूटर मैकेनिक से वसूली करने से नहीं मानी तो पीड़ित ने परेशान होकर पुलिस से शिकायत की है।थाना सेक्टर-31 क्षेत्र में रहने वाले प्रवेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। वह नेहरू प्लेस, दिल्ली में लैपटॉप ठीक करने का काम करता है।

लिफ्ट मांगने के बहाने बैठी थी गाड़ी में
बताया कि सात जुलाई 2022 की शाम करीब आठ बजे वह अपनी दुकान पर काम खत्म करके घर वापस लौट रहा था। नेहरू प्लेस टर्मिनल के सामने पहुंचा तो उसे एक महिला मिली। महिला लिफ्ट मांगने के बहाने उसके साथ गाड़ी में बैठ गई। बातचीत के दौरान अपना नाम अनीता बताते हुए उसका मोबाइल नंबर ले लिया।

किसी न किसी बहाने से मांगने लगी थी पैसे
इसके बाद महिला उससे नियमित रूप से बात करने लगी और मेल जोल बढ़ा लिया। फिर धीरे-धीरे किसी न किसी बहाने से उससे पैसे मांगने लगी। उसने उसे कई बार पैसे पेटीएम किए। अनीता की पैसों की मांग लगातार बढ़ती जा रही थी। उसकी नीयत में खोट देख, उसने पैसे देने से इन्कार कर दिया।

दुष्कर्म के मामले में फंसाने की दी धमकी
वहीं पैसे देने से मना करने पर वह गुस्सा हो गई और कहा कि यदि तुमने मुझे पैसे नहीं दिए तो वह उसे दुष्कर्म के मामले में फंसा देगी। महिला ने यह भी कहा कि इससे पहले भी वह कई मुकदमे दर्ज करा चुकी है।
महिला ने अपने पति मक्खन व आटो चालक अफजल खान सहित अन्य व्यक्तियों का साथ लेकर धमकाना शुरू कर दिया। इससे डर कर कंप्यूटर मैकेनिक ने और भी पैसे दिए।

वहीं आखिर में परेशान होकर इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.