केमरी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी का पर्चा ख़ारिज करने वाले अधिकारी के ख़िलाफ़ हाईकोर्ट जाएंगे

जनपद रामपुर की केमरी नगर पंचायत वार्ड नम्बर 9 से AAP के सभासद निसार अहमद जी के इंतेक़ाल के बाद वहाँ होने वाले उपचुनाव में उनके बेटे नईम अहमद को आम आदमी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया था, अभी ख़बर आई है कि केमरी के RO ने भाजपा के दबाव में हमारे प्रत्याशी सहित तीन निर्दलीय प्रत्याशियों के पर्चे ख़ारिज कर दिये हैं और अपना मोबाइल बंद कर लिया है। यह लोकतंत्र की हत्या है हमने एसडीम सहित उच्च अधिकारियों से मामले की जांच का आग्रह किया है उन्होंने कल तक इंसाफ़ का भरोसा दिया है यदि इंसाफ़ नही हुआ तो हम हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.