मूक बधिर जन कल्याण सशक्तिकरण संस्था ने गांधी जयंती मनाई

रिपोर्ट: इन्तजार हुसैन
बदायूं। मूक बधिर जन कल्याण सशक्तिकरण संस्था ने आज गांधी ग्राउंड स्थित गांधी उद्यान में महात्मा गांधी की जयंती मनाई।कार्यक्रम के मुख्य अथिति जिलाध्यक्ष भाजपा बदायूं राजीव कुमार गुप्ता, विशिष्ट अथिति भाजपा नेता पं अमन मयंक शर्मा एवं संस्था के महासचिव अमित शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।मुख्य अथिति भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि देश को आज़ाद कराने मे महात्मा गांधी का बहुत बड़ा योगदान रहा है।हमे उनके बताये सत्य और अहिंसा के आदर्शों पर चलना चाहिए।विशिष्ट अथिति भाजपा नेता पं अमन मयंक शर्मा ने कहा कि पूरे भारत देश में एकमात्र महात्मा गांधी को ही राष्ट्रपिता कहा जाता है।सच्चे अर्थों में गुलामी की जंजीरो मे जकड़े हुए भारत को आज़ाद कराकर उन्होंने नये राष्ट्र का निर्माण किया।उन्होंने कहा कि वह मूक बधिर लोगो के राष्ट्रप्रेम को देख कर बहुत आनंदित है।
इस अवसर पर संस्था के महासचिव अमित शर्मा,नन्हे,गिरीश कश्यप,फैजान,अरविन्द कुमार,नैतिक गुप्ता,रमेश गुप्ता सहित दर्जनों मूक बधिर लोग उपस्थित रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.