मिर्जापुर के लालगंज में दर्दनाक हादसा,विजयपुर रोड कुसहरा जंगल के पास अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप

हादसे में 2लोगों की मौत जबकि गंभीर रूप से घायल 5 लोग

आज जनपद के थाना लालगंज के क्षेत्र में आने वाले विजयपुर रोड कुसहरा जंगल के पास श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे 2 लोगों की मौक पर ही मौत हो गई। बता दें कि पिकअपन में लगभग 30 लोग सवार थे।
सूचना मिलने पर मौके पर थाना लालगंज पुलिस बल पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए हास्पिटल भिजवाया। जहां घायल 02 लोगो की मृत्यु हो गयी है, 05 लोगों की हालात गंभीर देखते हुए बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया। हालांकि 13 अन्य लोगो को हल्की चोटे आयी है जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद घर छोड़ दिया गया है जबकि अन्य का इलाज मण्डलीय चिकित्सालय में प्रचलित है जिनकी स्थिति सामान्य है।

जिलाधिकारी मीरजापुर “प्रियंका निरंजन” और पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” ने मण्डलीय चिकित्सालय पहुंचकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया गया।

घायल/मृत/रेफर लोगो का विवरण
1.भोला पुत्र स्व0चन्देल उम्र करीब-29 वर्ष (मृत)
2.रिंकी पुत्री राकेश उम्र करीब-10 वर्ष
3.श्यामकली पत्नी राकेश उम्र करीब-40 वर्ष (बीएचयू रेफर)
4.जय देवी पत्नी भागीरथी उम्र करीब-30 वर्ष
5.कनोई पत्नी स्व0दुलारे उम्र करीब-45 वर्ष (मृत)
6.रूपा पुत्री बसन्तलाल उम्र करीब-17 वर्ष (बीएचयू रेफर)
7.अनारकली पत्नी रामपति उम्र करीब-55 वर्ष
8.किशन पुत्र भागीरथी उम्र करीब-08 वर्ष (बीएचयू रेफर)
9.साजन पुत्र अशोक उम्र करीब-12 वर्ष
10.सोम पुत्र राकेश उम्र करीब-09 वर्ष (बीएचयू रेफर)
11.गुड्डी पत्नी दिनेश उम्र करीब-60 वर्ष (बीएचयू रेफर)
12.महाराजी पत्नी राकेश उम्र करीब-45 वर्ष
13.नन्दनी पुत्री शेषरानी उम्र करीब-12 वर्ष
14.आकाश पुत्र अज्ञात उम्र करीब-28 वर्ष
15.कागज पुत्री शेषरानी उम्र करीब-05 वर्ष ।
16.भागीरथी पत्नी रामदुलार उम्र करीब-30 वर्ष
17.पिंकी पुत्री राकेश उम्र करीब-07 वर्ष

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.