जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ दो मुठभेड़ों में सीआरपीएफ जवान शहीद, छह सुरक्षाकर्मी घायल

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के कठुआ और डोडा जिलों में आतंकवादियों के साथ रातभर हुई दो मुठभेड़ों में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया और छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

डोडा जिले में, भद्रवाह-पठानकोट मार्ग पर चटरगला के ऊपरी इलाकों में एक संयुक्त जांच चौकी पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) घायल हो गए।

दूसरी ओर, अधिकारियों ने बताया कि कठुआ जिले के सैदा सुखल गांव में तड़के करीब तीन बजे छिपे एक आतंकवादी की गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का जवान कबीर दास गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.