रामपुर: नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के तत्वाधान में संपन्न हुआ नारी शक्ति वंदन सम्मेलन

रामपुर मे 36-चमरौआ विधानसभा में,नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम के अंतर्गत, विधानसभा संयोजक सुनीता सिंह सैनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह, कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रहे, अति विशिष्ट अतिथि रामपुर सांसद माननीय घनश्याम सिंह लोधी, सूर्यप्रकाश पाल पूर्व चेयरमैन पैक्सफेड, हंसराज पप्पू जिला अध्यक्ष भाजपा रहे, जिनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

सम्मेलन की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष पारुल अग्रवाल ने की। कार्यक्रम समन्वयक दीक्षा गंगवार रही तथा संचालन मधु गुलानी ने किया।
धर्मपाल सिंह मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र की सरकार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद से पारित करवा दिया है यह ऐतिहासिक फैसला है जो भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक बड़ा कार्य क्या है जो मिल का पत्थर साबित होगा, जिसका असर आगामी समय में दिखेगा महिलाएं स्वैप लंबी बनेगी तथा अपने उद्देश्य में जागरूकता आएगी।
इस मौके पर मोहन कुमार लोधी जिला उपाध्यक्ष, सतनाम सिंह, जिला महामंत्री, मुन्नी देवी गंगवार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, अर्चना गंगवार ब्लाक प्रमुख , शकुंतला लोधी, राजू शर्मा, पंकज लोधी, वीरपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह, मंडल अध्यक्ष इत्यादि बड़ी संख्या में मण्डल अध्ययक्षो, मण्डल प्रभारियो, सेक्टर प्रारभारी, बूथ अध्यक्ष एवं महिला पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.