दलित समाज का कांग्रेस ही करेगी उत्थान- धर्मेन्द्र गुप्ता

कांग्रेसयों ने लगाई रात्रि चौपाल, भरवाए दलित मांग पत्र

रामपुर से शाहबाज़ खान की रिपोर्ट 

रामपुर में गुरुवार रात कांग्रेस नेताओ ने मिलक के ग्राम जिवई मे दलित गौरव संवाद अभियान के तहत रात्रि चौपाल लगाई चौपाल मे लोगो से दलित मांग पत्र भरवाए गए जिसमें उनकी पांच मांगों को भरा गया साथ ही उनकी समस्याएं भी सुनी गई
कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस दलितों को लेकर चिंतिंत है दलितों के आर्थिक विकास के लिए कांग्रेस आज़ादी से ही वचनबद्ध है दलित समाज का उत्थान केवल कांग्रेस ने ही करा है आरक्षण से लेकर उनकी आर्थिक उन्नति मे केवल कांग्रेस का योगदान है कोई भी राजनीतिक दल हो उसने केवल दलितों के वोटों पर डाका डाला है कांग्रेस छोड़ किसी भी सरकार ने दलितों का विकास नहीं किया कांग्रेस ही एक मात्र पार्टी है जिसने दलितों का विकास किया और उनके अधिकार उनको दिलाए।


इस मौके पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नोमान खां,कांग्रेस ज़िला महासचिव अकरम सुलतान,प्रेम सिंह लोधी,राजेश कुमार सागर,हरिद्वारी लाल बोध,पूरन लाल, निजामुद्दीन ,बल्लू शाह,रामपाल सागर,टीकाराम लोधी,रामसेवक,ध्यान सिंह,ताबिश खां,सुहैल खां आदि मौजूद रहे.

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.